“हम इस Mission के पहले चरण में पूरे देश से एक करोड़ पढ़े लिखे बेरोज़गार लोगों को रोज़गार दिलाने का प्रयास करेंगे। फिर हर वर्ष कम से कम दो करोड़ यूवाओं को बेरोज़गारी की दलदल से निकालकर रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया जाएगा। जो भी लोग आवेदन करना चाहें वे यहाँ निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं, केवल वही लोग आवेदन करें जो अभी बेरोज़गार हैं तथा रोज़गार की तलाश कर रहे हैं, वे कम से कम दसवीं पास हैं तथा उनकी आयू 18 वर्ष से कम या 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।”
भारत दुनिया का सबसे यूवा देश है, भारत की Average Age मात्र 27 वर्ष है, जहाँ की 70% जनसंख्या यूवा है। परन्तु आप ऐसे यूवा से क्या उम्मीद करेंगे जो पढ़ लिखने के बाद भी बेरोज़गार है, अपने परिवार या माता पिता पर निर्भर है कि वह देश के लिए क्या कर सकता है। यदि केवल इस एक समस्या का समाधान कर दिया जाए तो देश की बहुत सी समस्याओं का समाधान हो सकता है क्योंकि बेरोज़गारी से ग़रीबी पैदा होती है और ग़रीबी से बहुत सी समसयाएँ जन्म लेती हैं। यदि परिवार भूखा है और व्यक्ति के पास कमाई को कोई साधन ही नहीं है तो वह क्या करेगा। ऐसे यूवाओं को आसानी से भटकाया जा सकता है और उन्हें कुछ भी गलत करने के लिए मनाना आसान हो जाता है।
दोस्तो India First, भारत सर्व प्रथम का मानना है कि यदि हमें भारत को 21वीं सदि में एक महाशक्ति, एक विकसित राष्ट्र या विश्व गुरू बनाना है तो सबसे पहले हमें कुछ गंभीर समस्याओं के समाधान करने होंगे और उनमें एक सबसे बड़ी समस्या है बेरोज़गारी।